निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कोई गुंजाइश नहीं : सोनिका - Shaurya Mail

Breaking News

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कोई गुंजाइश नहीं : सोनिका

 निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कोई गुंजाइश नहीं : सोनिका

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 17 फरवरी 2024

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक हुई। बैठक में उन्होंने निर्वाचन के लिए नियुक्त समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने दायित्वों को समझ लें और उसके अनुरूप चेक लिस्ट तैयार करें। निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कोई गुंजाइश नहीं होगी। सभी अधिकारी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नोडल एवं सह नोडल अधिकारी बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने वोटर जागरूकता वैन चलाने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन अधिग्रहण की स्थिति की जानकारी ली।

नोडल अधिकारी कार्मिक ने बताया कि जनपद में 1880 पोलिंग बूथ पर 1880 पोलिंग पार्टी के साथ ही 193 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेंगी। पोलिंग पार्टियों के लिए रिजर्व कार्मिक सहित कुल 10380 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। 39 जोनल तथा 223 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। 10 प्रतिशत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। अब तक लगभग नौ हजार से अधिक कार्मिकों का विवरण प्राप्त हो गया है। 17 विभागों ने अभी तक कार्मिकों का डाटा नहीं दिया है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभागों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!