उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट

 उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 16 फरवरी 2024

उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। यहां कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में भी बादल मंडराने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 18 फरवरी को मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम तापमान 11 सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में चटख धूप खिली रही, जबकि सुबह-शाम ठंड बरकरार है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!