दिव्यांजन छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

दिव्यांजन छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ

 दिव्यांजन छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 16 फरवरी 2024

विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संरक्षण संस्थान देहरादून एवं सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्रालय,भारत के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांजन छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग स्कीम सेन्टर का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर विधानसभा ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि मानव संसाधन विकास,व्यवसायिक प्रशिक्षण, विद्यालीय शिक्षा,अनुसंधान एवं विकास दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल सामग्री और नि:शुल्क उपकरण वितरण व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी संस्थान उपलब्ध करता है। साथ ही यह संस्थान दृष्टि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी क्रियान्वित करने का लगातार प्रयास करता है। आज संस्थान से निकलर हजारों दिव्यांग छात्र-छात्राएं अनेक क्षेत्रों में कुशलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

विस अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में अगर हमें प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाना है तो उसकी मजबूत आधारशिला इसी प्रकार के कोचिंग ट्रेनिंग स्कीमों के माध्यम से साकार हो सकती है। आज दिव्यांगजनों के लिये प्रथम नि:शुल्क कोचिंग स्कीम प्रराम्भ हो रही है, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को कर्मचारी चयन बोर्ड,रेलवे चयन बोर्ड की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी करायी जायेगी। देश के विभिन्न राज्यों से आये दृष्टि दिव्यांगजनों को कोचिंग का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के शरीर का कोई एक भाग कमजोर होता है लेकिन परमात्मा द्वार से उनको कुछ विशेष गुण भी प्रदान किये जाते हैं। हमें इन्ही खुबियों को खोजकर इनको स्किल या प्रशिक्षण देना होगा ।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक मनीष वर्मा, डॉ.एस.के.डालवाल,डॉ.विनोद कैन,प्रधानाचार्य अमित शर्मा,कार्यक्रम संयोजक जगदीश लखेड़ा,एजूकेटनर राजेन्द्र नेगी, पर्वेक्षक लक्ष्मी पोखरियाल सहित अन्य मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!