राजस्थान के राज्यपाल मिश्र ने राष्ट्रपति को राजभवन से भावभीनी विदाई दी - Shaurya Mail

Breaking News

राजस्थान के राज्यपाल मिश्र ने राष्ट्रपति को राजभवन से भावभीनी विदाई दी

 राजस्थान के राज्यपाल मिश्र ने राष्ट्रपति को राजभवन से भावभीनी विदाई दी

राजस्थान(जयपुर),बुधवार 14 फरवरी 2024

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुधवार को राजभवन से लौटने पर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल मिश्र ने उन्हें मिनिएचर आर्ट की मयूर प्रतिमा भी स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट की। राष्ट्रपति ने भी राज्यपाल का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम जयपुर पहुंची और उन्होंने रात्रि विश्राम राजभवन विश्राम गृह में किया। राष्ट्रपति बुधवार सुबह मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेंगी। यहां से राष्ट्रपति मुर्मू वागड़ अंचल के प्रसिद्ध तीर्थ बेणेश्वर धाम पहुंचेंगी। वे धाम पर स्थित मंदिरों में दर्शन करेंगी। इसके बाद धाम पर आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में महिलाओं को 250 करोड़ रुपये का लोन और महिला निधि के तहत 50 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए जाएंगे। सम्मेलन में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलुम्बर और उदयपुर जिले की 10 हजार महिलाएं भाग लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू करीब साढ़े तीन घंटे तक धाम पर रहेंगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!