कतर में भारतीयों की रिहाई दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के बजते डंके का परिचायक है : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

कतर में भारतीयों की रिहाई दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के बजते डंके का परिचायक है : महेंद्र भट्ट

 कतर में भारतीयों की रिहाई दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के बजते डंके का परिचायक है : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 12 फरवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कतर से उत्तराखंड समेत 8 भारतीयों की रिहाई पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह विश्व में प्रधानमंत्री मोदी का बज रहे डंका के कारण संभव हो पाया है।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व नौसेना कर्मियों के भारत वापस पहुंचने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी सुरक्षित वापसी ऐतिहासिक और मृत्यु को जीवन में परिवर्तित करने वाली है। क्योंकि कतर जैसे कट्टर कानून वाले देश में अपने लोगों के पक्ष में निर्णय वह भी जब जासूसी जैसे देशद्रोही झूठे आरोप उन पर लगाए गए हों। उन्होंने कहा कि ऐसी कठिन परिस्थितियों में जब इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध के हालातों के बीच अधिकांश अरब देश, बड़े-बड़े देशों की भी नही सुन रहे हों, तब भारत के लिए कतर का यह निर्णय बहुत ही सुकून भरा और ऐतिहासिक है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चमत्कारिक नेतृत्व भारत के पास है। जिनकी कूटनीतिक एवं रणनीतिक कुशलता का ही नतीजा है कि हमारे 8 जांबाजों की मौत की सजा को कतर ने पहले उम्रकैद में बदला और अब एक माह में उन्हें रिहा भी कर दिया।

भट्ट ने रिहा हुए भारतीयों में शामिल देहरादून के सौरभ वशिष्ठ के परिजनों को भी उसके सकुशल वापसी पर बधाई दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस अभियान में लगे विदेशमंत्री एस जयशंकर और उनकी राजनयिक टीम का भी आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी अनेक अवसरों अफगानिस्तान संकट, गल्फ देशों में गृह युद्ध की परिस्थितियां रही हों या यूक्रेन रूस युद्ध या हूती विद्रोहियों के कब्जे से जहाजों को छुड़ाना हो। प्रत्येक मोर्चे पर हजारों भारतीयों को बचाकर मोदी सरकार स्वदेश लेकर आई हैं। आज भारत की बढ़ती साख और सामर्थ्य का ही नतीजा है कि बचाव के हमारे मिशन पर दुनिया भर की निगाहें लगी रहती हैं। हमने इन अभियानों में विभिन्न देशों के नागरिकों की जान भी बचायी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!