गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत मंत्री जोशी ने किया संवाद - Shaurya Mail

Breaking News

गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत मंत्री जोशी ने किया संवाद

 गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत मंत्री जोशी ने किया संवाद

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 12 फरवरी 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियालगांव स्थित चंद्रोटी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर संवाद किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने गांव चलो अभियान के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और बूथ कार्यकर्ता कैप्टन जयराम सिंह के आवास पहुंचकर भोजन किया। उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

मंत्री जोशी राजकीय इंटर कॉलेज गुनियाल गांव पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा और प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने का बच्चों से अपील की। उन्होंने कहा इन कार्यक्रमों के माध्यम से कई रोचक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदान का अवश्य करें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की जीत के मंत्र भी दिए।

उन्होंने विद्यालय के लिए विज्ञान भवन और पुस्तकालय, शौचालय निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आज विश्व के पटल पर भारत का मान बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री न मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम छोर पर खड़े पात्र लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इस मकसद से भाजपा चलाए गए गांव चलो अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ योजना का लाभ भी उठा पाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीरए बूथ अध्यक्ष किशन सिंह पुंडीर, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मण रावत, ग्राम प्रधान सीता देवी, कैप्टन जयराम सिंह, योगेश बिष्ट, मनदीप सिंह, मदन सिंह, अनुराग, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!