कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बनभूलपुरा मामले को लेकर मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बनभूलपुरा मामले को लेकर मुख्यमंत्री से की भेंट

 कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बनभूलपुरा मामले को लेकर मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 12 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इस घटना को गंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है। इस घटना की जांच के लिये आयुक्त कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं।

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की भी बात की गई। उनका यह भी कहना था कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों का वे भी समर्थन नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, ममता राकेश व सुमित हृदयेश, रवि बहादुर,मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि,पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!