भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए गौरव सेनानी रैली का आयोजन - Shaurya Mail

Breaking News

भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए गौरव सेनानी रैली का आयोजन

 भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए गौरव सेनानी रैली का आयोजन

उत्तराखंड(देहरादून/कोटद्वार),रविवार 11 फ़रवरी 2024

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेन्टल केन्द्र लैन्सडाउन की ओर से शनिवार को गब्बर सिंह कैम्प, कोटद्वार में सशस्त्र बलों के भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में गढ़वाल क्षेत्र के करीब 850 भूतपूर्व सैनिकों, 26 वीर नारियों और उनके आश्रितों ने भाग लिया।

ले. जनरल जुबिन ए मिनवाला, ए.वी.एस.एम., वाई.एस.एम जनरल आफिसर कमांडिंग उत्तर भारत एरिया, मेजर जनरल आर प्रेम राज, एस.एम, वी.एस.एम, जनरल आफिसर कमांडिंग, उत्तराखण्ड सब एरिया, ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी, कमांडेन्ट गढ़वाल राइफल रेजिमेन्टल केन्द्र और सेना एवं सिविल प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति इस कार्यकम के दौरान उपस्थित थे।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। रैली में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को सैन्य और सिविल प्रशासन के साथ बातचीत करने अनिर्णित/लंबित मुद्दों को हल करने और सरकार की ओर से भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही नवीनतम सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए एक संयुक्त मंच प्रदान किया।

मुद्दों को नियत समय पर हल करने और सार्थक निवारण प्रदान करने के लिए रैली स्थल पर सेना और सिविल प्रशासन की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। वीर नारियों व वार वेटरन को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

भूतपूर्व सैनिक समुदाय के साथ सार्थक बातचीत के परिणाम स्वरूप रैली के दौरान कई संस्थाओं के समन्वय से वास्तविक समय में उनकी समस्याओं का निवारण किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!