आज मुख्यमंत्री अल्मोड़ा आजीविका महोत्सव में लेंगे भाग - Shaurya Mail

Breaking News

आज मुख्यमंत्री अल्मोड़ा आजीविका महोत्सव में लेंगे भाग

 आज मुख्यमंत्री अल्मोड़ा आजीविका महोत्सव में लेंगे भाग

उत्तराखंड(अल्मोड़ा),शनिवार 10 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा में एक रोड शो करेंगे और आजीविका महोत्सव तीन के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी आज प्रातः 11.30 बजे आर्मी हैलीपैड अल्मोड़ा पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री 11.35 बजे से शिखर होटल तक एक रोड शो करेंगे। इसके बाउ 12.20 बजे शिखर होटल से प्रस्थान कर 12.40 बजे आरबीआई परिसर हवालबाग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां आजीविका महोत्सव तीन के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 1 बजे आरबीआई परिसर हवालबाग से कलशयात्रा के साथ प्रस्थान कर अपराह्न 1ः15 बजे आजीविका महोत्सव स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां शिल्पकार गैलरी एवं विभागीय स्टॉल्स का निरीक्षण, शिल्पकारों से संवाद, विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। साथ मातृ-शक्ति आजीविका महोत्सव ‘‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री 2.15 बजे आजीविका महोत्सव स्थल हवालबाग से प्रस्थान कर 2.25 बजे आईटीबीपी हैलीपैड पहुंचकर चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!