मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की भेंट
उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 10 फरवरी 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के मध्य राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।