प्रधानमंत्री ने संसद कैंटीन में सांसदों के साथ किया लंच - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री ने संसद कैंटीन में सांसदों के साथ किया लंच

 प्रधानमंत्री ने संसद कैंटीन में सांसदों के साथ किया लंच

नई दिल्ली,शुक्रवार 09 फरवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद की कैंटीन में सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया। उनके साथ पार्टी लाइन से हटकर और देश के विभिन्न हिस्सों के सांसद शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान सांसदों के साथ कई विषयों चर्चा की। प्रधानमंत्री के साथ आरएसपी नेता एनके प्रेमचंद्रन, डीटीपी नेता राम मोहन नायडू, बीएसपी से रितेश पांडे, भाजपा के लद्दाख सांसद जामयांग नामग्याल, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगुन, बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा तथा भाजपा की महाराष्ट्र सांसद हीना गावित शामिल रहीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!