सीएम धामी लोहाघाट के ठांटा गांव में करेंगे रात्रि विश्राम - Shaurya Mail

Breaking News

सीएम धामी लोहाघाट के ठांटा गांव में करेंगे रात्रि विश्राम

 सीएम धामी लोहाघाट के ठांटा गांव में करेंगे रात्रि विश्राम

उत्तराखंड(चम्पावत),शुक्रवार 09 फरवरी 2024

भाजपा के ग्राम चलो अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 फरवरी को लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम ठांटा में रात्रि विश्राम करेंगे। उसके बाद सीएम धामी 11 फरवरी को लोहाघाट में आयोजित होने वाले संगज्यू-2024 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ठांटा गांव में रात्रि विश्राम को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री धामी 11 फरवरी को लोहाघाट के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गुमदेश क्षेत्र के ठांटा में मुख्यमंत्री धामी के 10 फरवरी को रात्रि विश्राम के लिए गांव का संयुक्त निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जीआईसी किमतोली में बनाए जा रहे हैलीपैड स्थल का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को समय पर हैलीपैड तैयार करते हुए मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हैलीपैड से गांव तक जाने वाले सड़क मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग में लोनिवि से अतिरिक्त मशीनें लगाकर कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम ठांटा में प्रस्तावित रात्रि चौपाल और रात्रि आवास व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने माउंट क्राउन होम स्टे का निरीक्षण किया, जहां सीएम धामी जी का रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, एसडीएम रिंकू बिष्ट, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन पंत, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!