मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की मिली वित्तीय स्वीकृति - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की मिली वित्तीय स्वीकृति

 मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की मिली वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 09 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में विभिन्न कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत ब्यानधुरा बाबा मंदिर तक पेयजल आपूर्ति एवं सड़क निर्माण कार्य के लिए 3.58 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 01 करोड़ की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा चम्पावत के अन्तर्गत पंचमुखी गौशाला धाम बनाने के लिए 01 करोड़, घटोत्कच मंदिर परिसर में चाहरदीवारी व दो कक्षों के निर्माण कार्य एवं मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 01 करोड़ और टनकपुर में मीडिया सेंटर व गेस्ट हाउस के लिए भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने के लिये प्रथम चरण के कार्य के लिए 11 लाख 86 हजार धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत वार्ड खटीमा शहीद स्थल पर तिरंगा निर्माण कार्य के लिए 47 लाख 82 हजार की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!