उत्तराखंड में बर्फबारी से कुछ मोटर मार्ग बंद - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में बर्फबारी से कुछ मोटर मार्ग बंद

 उत्तराखंड में बर्फबारी से कुछ मोटर मार्ग बंद

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 07 फरवरी 2024

उत्तराखंड में अभी भले ही बारिश और बर्फबारी का दौर लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन इसके कारण कुछ मार्ग बंद हैं।

मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश तथा बर्फबारी का दौर लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन 7 और 8 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में कुछ स्थानों पर अथवा कहीं कहीं पाला पड़ने की संभावना है, जिससे बर्फ वाले क्षेत्रों में बर्फ कठोर हो जाएगी और आवागमन में सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग चकराता में तीन ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। इनमें लोकखंडी, लोहारी मोटर मार्ग, सेंझ और लेबरा मोटर मार्ग शामिल है। इनको खोलने के लिए बुल्डोजर भेज दिए गए हैं और शाम तक मोटर मार्ग खुल जाने की संभावना है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!