देवभूमि ने देवियों के अधिकारों को किया सुरक्षित : रेखा आर्या - Shaurya Mail

Breaking News

देवभूमि ने देवियों के अधिकारों को किया सुरक्षित : रेखा आर्या

 देवभूमि ने देवियों के अधिकारों को किया सुरक्षित : रेखा आर्या

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 07 फरवरी 2024

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज का दिन उत्तराखंड के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पुरुष और महिला नागरिकों को बराबर श्रेणी में रखा गया है। दोनों के अधिकार एक समान रखे गए हैं। साथ ही कुछ ऐसे अधिकार जिनके तहत महिलाओं के अधिकारों का हनन होता था वह भी सुरक्षित होंगे।

मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारों को बताया कि आज भी हमारे समाज में बहु विवाह प्रथा, बाल विवाह, मौखिक तलाक सहित कई अन्य प्रथाएं प्रचलित हैं। कहीं ना कहीं समान नागरिक संहिता से अब सभी के हित सुरक्षित होंगे। समान नागरिक संहिता प्रधानमंत्री मोदी के विजन एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत उत्तराखंड के लिए मजबूत आधार स्तम्भ का कार्य करेगा। समान नागरिक संहिता से अब देवभूमि में देवियों के अधिकार सुरक्षित होंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!