वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना - Shaurya Mail

Breaking News

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना

 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना

चेन्नई(तिरुनेलवेली),सोमवार 5 फरवरी 2024

तिरुनेलवेली के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर रविवार रात हुए पथराव के बाद सोमवार सुबह ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

तिरुनेलवेली रेलवे जंक्शन के सूत्रों के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव उस समय हुआ जब ट्रेन वंजी मनियाची स्टेशन के करीब से गुजर रही थी। पथराव में 9 डिब्बों की खिड़की के पैनल टूट गए। हालांकि, पथराव में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। सोमवार सुबह 6 बजे अस्थायी मरम्मत के ट्रेन को रवाना कर दिया गया। घटना की जांच चल रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 24 सितंबर को चेन्नई से तिरुनेलवेली होते हुए तांबरम, विल्लुपुरम, त्रिची, डिंडीगुल और मदुरै तक वंदे भारत रेल सेवा की शुरू हुई थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!