एसडीआरएफ ने बर्फबारी में फंसे 25 लोगों ने बाहर निकाला - Shaurya Mail

Breaking News

एसडीआरएफ ने बर्फबारी में फंसे 25 लोगों ने बाहर निकाला

 एसडीआरएफ ने बर्फबारी में फंसे 25 लोगों ने बाहर निकाला

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 05 फरवरी 2024

बारिश और बर्फबारी जहां पर्यटकों के लिए मौज मस्ती है वहीं कइयों के लिए यह समस्या बन जाती है। बर्फ का आनंद लेने गए पर्यटक वाहन समेत फंस गए और फिसलन के कारण उनके वाहन नही निकल पा रहे थे।

चकराता थाना ने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी गई कि त्यूणी मोटर मार्ग पर चकराता से लगभग 12 किलोमीटर आगे एक वाहन बर्फबारी से फंस गया है जो निकल नहीं पा रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां लगभग छह-सात वाहन फंसे हुए दिखाई दिए। टीम ने इन वाहनों को सुरक्षित किनारे लगवाकर अन्य वाहनों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!