यात्री सुविधाओं पर बीकेटीसी ने की वर्चुअल चर्चा - Shaurya Mail

Breaking News

यात्री सुविधाओं पर बीकेटीसी ने की वर्चुअल चर्चा

 यात्री सुविधाओं पर बीकेटीसी ने की वर्चुअल चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 03 फरवरी 2024

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने आगामी यात्राकाल को देखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार और श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम तथा सभी अधीनस्थ मंदिरों में तीर्थयात्रियों को दर्शन- पूजा में व्यापक सुविधाएं प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने देहरादून कार्यालय से अधिकारियों कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 14 फरवरी बसंत पंचमी को तय हो जायेगी। इसी के साथ -साथ मंदिर समिति को श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में अग्रिम रूप से व्यवस्थाएं करनी होगी इसके लिए सकारात्मक एवं सेवा भाव से सभी को यथा समय संबंधित कार्य पूरे करने है। मुख्य कार्याधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी- कर्मचारी तीन दिन के अंदर अपने सुझाव कार्यालय को उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि दूसरी बैठक में प्राप्त प्रस्तावों सुझावों को अमलीजामा पहनाया जायेगा।

बैठक में कार्याधिकारी आरसी तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, सहायक अभियंता गिरीश देवली एवं विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वेदपाठी रमेश भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बिजेंद्र बिष्ट डीएस भुजवाण, यदुवीर पुष्पवाण,कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल रमेश नेगी, अनसुया नौटियाल गिरीश रावत, संदीप कपरवाण,लेखाकार भूपेंद्र रावत, जगमोहन बत्र्वाल, संतोष तिवारी, प्रबंधक विशाल पंवार आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!