उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत दिया जाना अभिनंदनीय : धामी - Shaurya Mail

Breaking News

उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत दिया जाना अभिनंदनीय : धामी

 उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत दिया जाना अभिनंदनीय : धामी

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 03 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, मार्गदर्शक और उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि यह हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि हम सभी के मार्गदर्शक वरिष्ठ नेता और उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष होने के साथ ही शुचिता और प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक है।

श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन में आपकी भूमिका एक मजबूत स्तंभ के रूप में रही जो जब सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। लालकृष्ण आडवाणी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत के विकास में उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में अभूत और अविस्मरणीय योगदान दिया है। केंद्र सरकार का आडवाणी को भारत से सम्मानित करने का निर्णय अभिनंदनीय है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!