मसूरी में ओलावृष्टि व धनोल्टी में हुई हल्की बर्फबारी - Shaurya Mail

Breaking News

मसूरी में ओलावृष्टि व धनोल्टी में हुई हल्की बर्फबारी

 मसूरी में ओलावृष्टि व धनोल्टी में हुई हल्की बर्फबारी

उत्तराखंड(देहरादून/मसूरी),शुक्रवार 02 फरवरी 2024

पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने करवट बदल ली है। मसूरी में ओलावृष्टि और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी के पास धनोल्टी क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई है जिससे लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

मसूरी और आसपास के क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि तापमान में लगातार गिरावट से मसूरी में बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है।

पिछले 2 महीने से लोग मसूरी में बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में बीती देर रात को मसूरी में हुई ओलावृष्टि और धनोल्टी में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। उनकी माने तो मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी होती है तो उसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ता है।

मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी होने की संभावना को देखते हुए यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मसूरी के कई क्षेत्रों में जेसीबी तैनात की जा रही है जिससे कि अगर बर्फबारी होती है तो यातायात किसी तरीके से बाधित न हो और लोगों को दिक्कत ना हो।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की अनुमान जताया है। जिला प्रशासन द्वारा बर्फबारी और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!