महेंद्र भट्ट बोले- केंद्रीय अंतरिम बजट में कई योजनाएं उत्तराखंड के लिहाज से अहम, महिला, युवा और वंचितों को होगा लाभ - Shaurya Mail

Breaking News

महेंद्र भट्ट बोले- केंद्रीय अंतरिम बजट में कई योजनाएं उत्तराखंड के लिहाज से अहम, महिला, युवा और वंचितों को होगा लाभ

 महेंद्र भट्ट बोले- केंद्रीय अंतरिम बजट में कई योजनाएं उत्तराखंड के लिहाज से अहम, महिला, युवा और वंचितों को होगा लाभ

उत्तराखंड(देहरादून), गुरुवार 02 फरवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय अंतरिम बजट को महिलाओं युवाओं और हर वर्ग को लाभांवित करने वाला बताते देते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड जैसे राज्य को भी लाभ होगा। स्वास्थ्य और महिलाओं के उत्थान के लिए लखपति दीदी के बजट में की गयी वृद्धि के अच्छे परिणाम सामने आयेंगे।

भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि यह बजट देश को वर्ष 2047 तक आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगी। पेश बजट ने किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को अर्थिकी से जोड़ने, युवाओं को पर्यटन जैसे उद्योगों मे ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था के साथ वंचितों के उत्थान के लिए घर और मध्यम वर्ग के लिए भी योजना का प्रावधान किया है। यह मोदी की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मूर्त स्वरूप देने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रहा है और उत्तराखंड को केंद्रीय योजनाओं की विशेष सौगात मिलती रही है। अंतरिम बजट में पर्यटन, उद्योग, हवाई कनेक्टिविटी आदि पर भी खास जोर दिया गया है। इससे उत्तराखंड में पर्यटन विकास को पंख लगेंगे और औद्योगिक निवेश की ग्राउंडिंग में और तेजी आएगी। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य आगामी दशक का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा और इस लिहाज से केंद्रीय बजट पीएम के विजन को सार्थक करने में सहायक साबित होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!