मसूरी में लेपर्ड कैट के बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप - Shaurya Mail

Breaking News

मसूरी में लेपर्ड कैट के बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप

 मसूरी में लेपर्ड कैट के बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड(देहरादून/मसूरी),शनिवार 27 जनवरी 2024

मसूरी पेट्रोल पंप के पास गांधी चौक जाने वाले रास्ते पर एक लेपर्ड कैट के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने लपेट कैट को गुलदार का बच्चा समझ कर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने गुलदार के बच्चे जैसा दिखने वाले लेपर्ड कैट के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वन विभाग मसूरी के रेंजर जगजीवन राम ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को लेपर्ड कैट का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि लेपर्ड कैट को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे कि उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि लेपर्ड काट के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वह शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद उसे दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि लेपर्ड कैट गुलदार के बच्चे की तरह दिखाई देता है। ऐसे में कई लोग लपेट कैट को गुलदार का बच्चा समझ लेते हैं। उन्होंने बताया कि मसूरी में लेपर्ड कैट अक्सर देखे जाते हैं। हो सकता है कि सड़क पार करते हुए किसी गाड़ी ने लेपर्ड कैट को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!