अयोध्या में राम लला के दर्शन करने दो फरवरी को नहीं जाएगी धामी कैबिनेट - Shaurya Mail

Breaking News

अयोध्या में राम लला के दर्शन करने दो फरवरी को नहीं जाएगी धामी कैबिनेट

 अयोध्या में राम लला के दर्शन करने दो फरवरी को नहीं जाएगी धामी कैबिनेट

उत्तराखंड(देहरादून), शुक्रवार 26 जनवरी 2024

22 जनवरी को राम नगरी अयोध्या में हुए भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद देश भर से नेताओं का रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी कैबिनेट मंत्रियो का 2 फरवरी को अयोध्या जाने का प्लान बना था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने के चलते धामी मंत्रिमंडल के अयोध्या जाने के प्लान को बदला गया है। अब धामी मत्रिमंडल के सदस्य 10 फरवरी के बाद अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा सकते है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। लिहाजा ऐसे समय में अगर उत्तराखड कैबिनेट के सदस्य वहां जाएंगे तो व्यवस्था बनाने में थोड़ी दिक्कत हो जायेगी। जिसके चलते सरकार ने तय किया है कि 10 फरवरी के बाद अयोध्या रामलला के दर्शन करने का प्लान बनायेंगे। बता दें कि धामी कैबिनेट ही नहीं बल्कि केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अयोध्या दौरा भी स्थगित हुआ है। दूसरी ओर यूपी के योगी मत्रिमडल के सदस्य एक फरवरी को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने जाएंगे।

उत्तराखंड में यूसीसी लागू कि लागू किए जाने को लेकर धामी सरकार 5 फरवरी को सत्र आहूत करने जा रही है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उससे पहले पानी आज 26 जनवरी को यूसीसी के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही धामी सरकार ने समिति के कार्यकाल को अगले 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। वहीं सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी का मसौदा लगभग तैयार कर लिया है, लेकिन उसका सकलन और कुछ अन्य औचारिकताओं को पूरा करने के लिए काम करना है। इसके चलते 15 दिन का समय बढाया गया है। ऐसे में जल्द ही यूसीसी ड्राफ्ट मिलेगा उसके बाद आगे की कार्रवाई को आगे बढाया जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!