बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा - Shaurya Mail

Breaking News

बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

 बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 26 जनवरी 2024

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

अयोध्या में आयोजित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे अजेंद्र ने मुख्यमंत्री को भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान अजेंद्र ने यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार के मद्देनजर बीकेटीसी से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विगत दिनों कैबिनेट से बीकेटीसी की सेवा नियमावलियों को पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!