प्रधानमंत्री आज देश के 50 लाख नव मतदाताओं को करेंगे संबोधित - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री आज देश के 50 लाख नव मतदाताओं को करेंगे संबोधित

 प्रधानमंत्री आज देश के 50 लाख नव मतदाताओं को करेंगे संबोधित

मध्य प्रदेश(भोपाल),गुरुवार 25 जनवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देशभर में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) सुबह 11:15 बजे पांच हजार स्थानों पर आयोजित ’नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में देश के चिन्हित 50 लाख नव मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश के हर विधानसभा में दो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित होंगे। इस तरह मध्यप्रदेश में 460 स्थानों पर नवमतदाता सम्मेलन होंगे, जिसमें 18 से 23 वर्ष के पांच लाख नव मतदाता शामिल होंगे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि मध्यप्रदेश के करीब 10 लाख नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!