महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिया कड़ी कार्रवाई का निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिया कड़ी कार्रवाई का निर्देश

 महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिया कड़ी कार्रवाई का निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 23 जनवरी 2024

मायाकुंड में रामोत्सव भजन के समय कपड़े उतार कर नाचने वाले आरोपित का युवती के सिर पर कुकर मारकर हत्या कर देना दुखद है।

मंगलवार को महिला आयोग अध्यक्षा ने इस पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रामोत्सव के दौरान किए गए इस अपराध के आरोपित पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। महिला आयोग अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने पुलिस को निर्देश दिया है कि तत्काल 24 घंटे के भीतर आरोपित को हिरासत में लिया जाए और कड़ी कार्यवाही की जाए।

इस प्रकरण के तहत सोमवार को श्रीराम भजन के दौरान शिवशंकर साहनी कपड़े उतारकर नाचने लगा था जिसे सकल साहनी की 19 वर्षीय बेटी ने टोका। इस पर शिव शंकर ने युवती के सिर पर कुकर से वार कर दिया। एम्स में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

महिला आयोग अध्यक्षा कुसुम कंडवाल का कहना है कि पवित्र आयोजन के दौरान हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस इस संदर्भ में कार्रवाई कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!