प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर के स्थापना दिवस पर बधाई दी - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर के स्थापना दिवस पर बधाई दी

 प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर के स्थापना दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, रविवार 21 जनवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु दौरे के सघन कार्यक्रम के बीच त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के लोगों को राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने तीनों राज्यों के नागरिकों के सुख और समृद्धि की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर बधाई संदेश में कहा,” त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन राज्य के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध विरासत का कीर्तिगान करे। त्रिपुरा की जनता की समृद्धि और सद्भाव की कामना करता हूं।”

उन्होंने मेघायल के लोगों को दिए बधाई संदेश में कहा, ”मेघालय के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। आज मेघालय की अविश्वसनीय संस्कृति और वहां के लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है। आने वाले समय में मेघालय प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।”

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के लोगों को भी बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा, ”मणिपुर दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में एक मजबूत योगदान दिया है। हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है। मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!