ट्रेन के शौचालय में मिले युवक के शव की पहचान हुई - Shaurya Mail

Breaking News

ट्रेन के शौचालय में मिले युवक के शव की पहचान हुई

 ट्रेन के शौचालय में मिले युवक के शव की पहचान हुई

उत्तराखंड(हरिद्वार),रविवार 21 जनवरी 2024

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दो दिन पूर्व बांद्रा एक्सप्रेस की बोगी के टायलेट में मिले युवक के शव की पहचान दिल्ली निवासी आकाश के रूप में हुई है। प्रेम में असफल रहने पर युवक द्वारा खिड़की का कांच तोड़कर गला रेतने की बात सामने आई है।

दो दिन पूर्व बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर टायलेट में दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर युवक का शव बरामद हुआ था। युवक का गला रेता हुआ था। मृतक की पहचान आकाश उम्र 18 वर्ष पुत्र धीरज कुमार शाह निवासी ईस्ट पार्ट आउटर रिंग रोड , लाडपुर ईस्ट वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पूरे घटनाक्रम के खुलासे के लिए जीआरपी की टीम दिल्ली रवाना हो गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!