राजमार्ग के लिए 346 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया गडकरी का आभार - Shaurya Mail

Breaking News

राजमार्ग के लिए 346 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया गडकरी का आभार

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 20 जनवरी 2024

केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के कालसी बड़कोट सेक्शन के चौड़ीकरण के लिए 346 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी है। अब विकासनगर से यमुनोत्री को चारधाम की यात्रा में काफी सुधार हो जाएगा।

शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी इस स्वीकृति को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय र राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट को भी ट्वीटर पर भेजा है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका साधुवाद किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ने राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी हरर्बटपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के दो लेन में चौड़ीकरण के लिए सहस्र स्वीकृति देने के लिए आपका आभार। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क निर्माण क्षेत्र में अभूतपूर्व किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी होने से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!