उत्तराखंड में 500 कोच 2500 मेडलिस्ट को करेंगे तैयार : रेखा आर्या - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में 500 कोच 2500 मेडलिस्ट को करेंगे तैयार : रेखा आर्या

 उत्तराखंड में 500 कोच 2500 मेडलिस्ट को करेंगे तैयार : रेखा आर्या

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 18 जनवरी 2024

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फ़ाइल लंबित ना रहे। राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिलना राज्य के लिए खुशी की बात है। इसी ध्यान में रखते हुए राज्य में कार्यरत 500 कोच 2500 मेडलिस्ट को तैयार करेंगे और इनको लक्ष्य मिलेगा।

खेल निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ खेल और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इस वर्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल और मुख्यमंत्री की घोषणाओं के संबंध में बैठक ली। इस दौरान विभागीय अधिकारियों से राष्ट्रीय खेलों के खेल मैदानों के निर्माण व अवस्थापना के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य अवशेष रह गए हैं उन्हें तय समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करा लिया जाए।

खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के मद्देनजर यह बैठक आहूत की गई, जिसमें अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को जो अधूरे है उन्हें जल्द पूरा करने के लिए कहा है। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि राज्य में कार्यरत करीब 500 कोच पांच-पांच मेडलिस्ट को राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करेंगे। ऐसे में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने निखर कर आएगी और हम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा,निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर,एडिशनल डायरेक्टर अजय अग्रवाल , प्राचार्य राजेश ममगाईं सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!