कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने बलिदानी प्रदीप रावत को दी श्रद्धांजलि - Shaurya Mail

Breaking News

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने बलिदानी प्रदीप रावत को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड(नई टिहरी),सोमवार 15 जनवरी 2024

जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रभारी व शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल बलिदानी प्रदीप रावत के मूल गांव नरेंद्र नगर के ग्राम बमूण्ड बेराई पहुंचकर बलिदानी प्रदीप रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृति में 3 लाख की लागत से बने बलिदान द्वार का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मंत्री ने बलिदानी के परिजनों को भी सम्मानित किया।

मंत्री अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि बलिदानी प्रदीप रावत ने अपनी शिक्षा-दीक्षा उनके विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्रहण की और 19 मार्च 2010 में उन्होंने सेना में दाखिला पाया। 10 अक्टूबर, 2013 को स्पेशल फ्रन्टियर फोर्स में उनका चयन किया। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल 2017 में उनकी तैनाती उड़ी सेक्टर में हुई। इसके बाद 12 अगस्त 2018 को वह सीमा पर बलिदानी हो गए। जब भी उनकी विधानसभा के भी किसी जवान का बलिदान हुआ। उन्होंने बलिदानी जान की स्मृति में बलिदानी द्वार बनाए। उन्होंने कहा कि सैनिक परिवारों से उनका सदैव लगाव रहा है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चाहे कोई भी चुनौती क्यों न हो। देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा में कोई समझौता नहीं होगा। कहा कि एक सैनिक का जीवन त्याग और तपस्या का जीवन है। यह उनका अपने देश के लिए प्रेम ही तो है कि वे अपने घर वालों को पीछे छोड़कर देश कि सेवा के लिए चले जाते हैं।

इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, सीओ अस्मिता ममगाई, शहीद के पिता कुंवर सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, शहीद की माता उषा देवी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल योगेश सिंह, गुलाब सिंह रावत, योगेंद्र रावत, यशपाल सिंह, शूरवीर रावत आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!