मंत्री जोशी घायल निखिल थापा को देखने पहुंचे अस्पताल - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री जोशी घायल निखिल थापा को देखने पहुंचे अस्पताल

 मंत्री जोशी घायल निखिल थापा को देखने पहुंचे अस्पताल

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 15 जनवरी 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर बीती रात कैनाल रोड के पास दोस्तों के साथ खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल दून अस्पताल में भर्ती निखिल थापा का हाल चाल जाना। सरकार की ओर से 20 हजार रुपये पीड़ित परिवार को दे दी गई है।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को उचित उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा बढ़ने और जल्द से जल्द गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर गुलदार को पकड़ने के निर्देशित किया।

मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र शेष राशि पीड़ित परिवारजनों को देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में भर्ती हुए अन्य मरीजों का हाल चाल भी जाना।

ज्ञात हो कि घटना बीती देर शाम ( रविवार) को राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड के पास की है। यहां पर सुंधोवाली में रिस्पना नदी किनारे 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ खेल रहा था। शाम करीब सवा छह बजे गुलदार ने 12 वर्षीय निखिल थापा पर हमला कर दिया था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!