प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे

 प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे

नई दिल्ली,सोमवार 15 जनवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। पीआईबी ने विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम-जनमन का आरंभ पिछले साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर अंतिम छोर पर मौजूद अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के अंत्योदय के विजन की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयासों के अनुरूप विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए किया गया था।

पीआईबी के अनुसार, लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पीएम-जनमन, नौ मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य पीवीटीजी परिवारों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच स्थापित करना है। साथ ही पीवीटीजी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाना है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!