पुलिस-प्रशासन ने हर की पैड़ी पर किया दीपोत्सव - Shaurya Mail

Breaking News

पुलिस-प्रशासन ने हर की पैड़ी पर किया दीपोत्सव

 पुलिस-प्रशासन ने हर की पैड़ी पर किया दीपोत्सव

उत्तराखंड(हरिद्वार),सोमवार 15 जनवरी 2024

मकर संक्रांति स्नान पर्व की व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए गए पुलिस बल ने अपने अधिकारियों के साथ पर्व की पूर्व संध्या पर हर की पैड़ी क्षेत्र में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर चहुंओर सुख एवं समृद्धि की कामना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार पुलिस व शासन प्रशासन के लगभग 700 लोगों, गंगा सभा के पदाधिकारियों व आमजनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर देश में सुख समृद्धि, विकास एवं निष्क्रिय ऊर्जा को सक्रिय करने की प्रार्थना की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!