मुख्यमंत्री से पर्वतारोही के पिता राधेश्याम कंसवाल ने की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री से पर्वतारोही के पिता राधेश्याम कंसवाल ने की भेंट

 मुख्यमंत्री से पर्वतारोही के पिता राधेश्याम कंसवाल ने की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 13 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मरणोपरांत ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022’ से सम्मानित उत्तराखण्ड की बेटी पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल के पिता राधेश्याम कंसवाल ने सपरिवार भेंट की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड समर्पण की भूमि है और इस धरा ने सदैव हमें प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। सविता कंसवाल और उनका पूरा परिवार भी इस गौरवमयी यात्रा के अभिन्न अंग हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि उत्तराखण्ड की बेटी को साहस, दृढ़ संकल्प के लिए राष्ट्रीय गौरव स्वरूप राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सविता कंसवाल प्रदेश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणापुंज के रूप में बनी रहेंगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!