अयोध्याधाम जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी 11 दिन के विशेष अनुष्ठान पर - Shaurya Mail

Breaking News

अयोध्याधाम जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी 11 दिन के विशेष अनुष्ठान पर

 अयोध्याधाम जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी 11 दिन के विशेष अनुष्ठान पर

नई दिल्ली,शुक्रवार 12 जनवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्याधाम जाने से पहले आज से विशेष अनुष्ठान पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर यह जानकारी कुछ समय पहले देश- दुनिया के साथ साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ”अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। ”

उन्होंने लिखा है, ”इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!