भारतीय दर्शन और संस्कृति से विवेकानंद ने विश्व को परिचित कराया : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

भारतीय दर्शन और संस्कृति से विवेकानंद ने विश्व को परिचित कराया : मुख्यमंत्री

 भारतीय दर्शन और संस्कृति से विवेकानंद ने विश्व को परिचित कराया : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 12 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयन्ती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय दर्शन और हमारी महान संस्कृति के महत्व को देश व दुनिया से परिचित कराने का महान कार्य किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जारी संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद महान आध्यात्मिक विचारक और वक्ता के साथ वह युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत थे। स्वामी विवेकानंद ने हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक न रुको का मंत्र दिया था।

उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और हमारे युवा देश की ताकत हैं। देश और राज्य के विकास के लिए युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है। स्वामी विवेकानंद की ओर से दिये गये संस्कारों और शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरूरत बताया। मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोगी बनें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!