मुख्यमंत्री का रोड शो, जगह जगह हुआ स्वागत - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री का रोड शो, जगह जगह हुआ स्वागत

 मुख्यमंत्री का रोड शो, जगह जगह हुआ स्वागत

उत्तराखंड(रुद्रपुर),गुरुवार 11 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रपुर में रोड शो किया। इस रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह जगह लोगों में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भी इस स्वागत से गदगद दिखाई दिए।

नारी शक्ति वंदन महोत्सव में शामिल होने आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गल्ला मंडी से अपने रोड शो की शुरुआत की। रोड शो में जनपद की पंजाबी, बांग्ला,पर्वतीय,पूर्वांचल सहित विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिला। इस दौरान जगह जगह लोगों ने मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर बरसाए और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। गांधी पार्क में मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। पशुपालन विभाग के स्टाल पर मुख्यमंत्री ने गिर प्रजाति की गौ माता की पूजा की जबकि उत्तराखंड राज्य आजीविका मिशन के स्टाल पर धामी ने चरखा चलाकर स्वयं सहायता समूह की मनोबल बढ़ाया। इसके अलावा अन्य स्टालों पर जाकर महिलाओं की स्वरोजगार परक गतिविधियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर को मिनी भारत बताते हुए कहा कि यह जनपद पूरे भारत की संस्कृतियों का गुलदस्ता है। उन्होंने कहा कि यह जनपद विविध सांस्कृतिक एवम धार्मिक धरोहरों को एक माला में पिरोते हुए सफलता की ओर अग्रसर है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!