मुख्यमंत्री धामी पहुंचे उत्तरकाशी, किया रोड शो - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे उत्तरकाशी, किया रोड शो

 मुख्यमंत्री धामी पहुंचे उत्तरकाशी, किया रोड शो

उत्तराखंड(उत्तरकाशी),सोमवार 08 जनवरी 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को समर्पित ”दीदी-भुली महोत्सव” में प्रतिभाग करने के लिए साेमवार को मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी के आज 12:15 बजे उत्तरकाशी पहुंचने पर तांबा खानी के पास कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रोड शो में मुख्यमंत्री ने जहां सड़क के दोनों ओर खड़ी दीदी -भुली का अभिवादन किया तो वहीं रोड शो में फूल बरसाकर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गंगा -यमुना घाटी के ढोल-दमाऊं,नृत्य के साथ रोड शो में भारी जनसमूह मौजूद रहा जो मुख्यमंत्री के काफिले के साथ आगे बढ़ा।
उधर रोड शो के बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में दीदी-भुली महोत्सव में प्रतिभाग करने के अलावा विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!