मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र- देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा का किया अनुरोध - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र- देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा का किया अनुरोध

 मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र- देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा का किया अनुरोध

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 05 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीघ्र ही श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु रामलला की मूर्ति विराजमान होगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देश भर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है। इसके लिए देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन के लिए देहरादून से अयोध्या राम जन्मभूमि सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे देवभूमि में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना प्रतीत होती है। इन कठिनाइयों के समाधान के लिए प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!