22 जनवरी को दीवाली मनाकर भगवान राम का स्वागत करेंः प्रेमचंद अग्रवाल - Shaurya Mail

Breaking News

22 जनवरी को दीवाली मनाकर भगवान राम का स्वागत करेंः प्रेमचंद अग्रवाल

 22 जनवरी को दीवाली मनाकर भगवान राम का स्वागत करेंः प्रेमचंद अग्रवाल

उत्तराखंड(हरिद्वार),बुधवार 03 जनवरी 2024

अवधूत मण्डल आश्रम में ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर स्वामी हसप्रकाश महाराज के एकादश निर्वाण दिवस पर आयोजित हनुमान कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कथाव्यास अरविन्द भाई ओझा ने कहा कि हनुमान जी बचपन से ही संसार के कल्याण में जुटे रहे।

कथा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अवधूत मण्डल देश के अनेक स्थानों पर धर्म और राष्ट्र की सेवा कर रहा है। देश में भव्य राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और राम लला अपने घर में विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में गंगा तट पर हनुमान कथा का अपना विशेष महत्व है। हनुमान भगवान राम को सबसे अधिक प्यारे हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी अपने घरों में दिवाली मनाकर भगवान राम का स्वागत करें।

महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए आयोजित हनुमान कथा राम मंदिर निर्माण आंदोलन में योगदान करने वाले सभी कार सेवकों को समर्पित है।

कथा का संचालन करते हुए संजीव चैधरी ने कहा कि हनुमान कथा सबसे बड़ी धार्मिक कथा है। कथा की अमृत वर्षा से पूरे विश्व का कल्याण होगा।

इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान डॉ. विशाल गर्ग, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरी, महामण्डलेश्वर अनंतानन्द, आरआरएस प्रांत प्रचारक शैलेंद्र, राज्य मंत्री विनय रोहिला, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चैधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, राष्ट्रीय मंत्री अशोक तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री विहिप अजय आर्य, भाजा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, रागिनी गुप्ता, रजना चतुर्वेदी, विश्वास सक्सेना, जगदीशलाल पाहवा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!