प्रशासनिक अधिकारियों को मिले नये वेतनमान, लिंक अधिकारी नामित - Shaurya Mail

Breaking News

प्रशासनिक अधिकारियों को मिले नये वेतनमान, लिंक अधिकारी नामित

 प्रशासनिक अधिकारियों को मिले नये वेतनमान, लिंक अधिकारी नामित

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 02 जनवरी 2024

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1999 वर्ष बैच के अधिकारी अमित सिंह नेगी को एक जनवरी से सुपर टाइम स्केल प्रमुख सचिव वेतनमान 67 हजार से 79 हजार लेवल 15 में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।

सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि इस पदोन्नति को राज्यपाल की अनुमति मिल गई है। इसी क्रम में सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इसी क्रम में डॉ. दीपक सैनी वर्ष 2020 तथा दिवेश शासनी को भी लेवल 11 का सुपर टाइम स्केल 67700 से 208700 की सस्तुति राज्यपाल द्वारा दी गई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तराखंड के 4 अधिकारियों को प्रशाासनिक सेवा के कनिष्ट प्रशासनिक वेतनमान अनुमन्य कर दिया है। उन्हें 78800-209200 ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों में 2015 बैच के हिमांशु खुराना, अभिषेक रोहिला, नीतिका खंडेलवाल तथा नवनीत पांडे शामिल है। इसी कड़ी में प्रशासन की ओर से अधिकारियों के लिंक अधिकारियों की भी घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के 25 आईएएस अधिकारियों के सापेक्ष लिंक अधिकारी के रूप में 25 अन्य अधिकारियों को नामित किया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!