कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती : अभिनव कुमार - Shaurya Mail

Breaking News

कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती : अभिनव कुमार

 कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती : अभिनव कुमार

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 02 जनवरी 2024

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के सामने अपराध कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात सबसे बड़ी चुनौती है, जिसमें सुधार लाया जायेगा।

मंगलवार को यहां सरदार पटेल भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश में अपराध व कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात भी सबसे बड़ी चुनौती है, जिसमें सुधार लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि उत्तराखंड पुलिस देश की टॉप-5 पुलिस फोर्स में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साल सड़क दुघर्टनाओं में 14 सौ से अधिक मौतें हुई हैं। दुर्घटनाओं में कमी लाने का भी प्रयास रहेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन स्थल हैं यहां पर प्रत्येक वर्ष चार धाम यात्रा, कांवड़ यात्रा होती हैं7 यह भी पुलिस के लिए काफी चुनौती वाला काम होता है, लेकिन प्रदेश पुलिस प्रत्येक चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहाडी क्षेत्रों में होने वाली दुघर्टनाओं में रेस्क्यू आपरेशन चलाने के लिए एसडीआरएफ की अहम भूमिका रहती है। अभी तक एसडीआरएफ ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है ,जिसको ध्यान में रखते हुए कुमाऊं मंडल के लिए भी अलग से एसडीआरएफ का गठन करने की योजना बनायी गयी है। इसको जल्द पूरा किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स भी एक समस्या है तथा उनका प्रयास ड्रग्स प्रदी उत्तराखंड बनाने का रहेगा। अभिनव कुमार ने कहा कि इसके साथ ही साइबर ठगों पर भी नकेल कसी जायेगी और उनकी सम्पत्तियों को राज्य सरकार में निहित करने की तैयारी की जायेगी। प्रेसवार्ता में एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा, आईजी रेंज करन सिंह नगन्यालय, आईजी निलेश आनंद भरणे भी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!