मुख्यमंत्री से सीएस और डीजीपी सहित अधिकारियों ने की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री से सीएस और डीजीपी सहित अधिकारियों ने की भेंट

 मुख्यमंत्री से सीएस और डीजीपी सहित अधिकारियों ने की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 01 जनवरी 2024

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब सहयोगी है। आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिये हमें जनता से समन्वय और योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है।
इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, डी.जी.पी. अभिनव कुमार सहित वरिष्ठ आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!