बाघ के हमले में घायल की जान बचाने वाले जीप स्वामी राजू को सीएम ने सम्मानित किया - Shaurya Mail

Breaking News

बाघ के हमले में घायल की जान बचाने वाले जीप स्वामी राजू को सीएम ने सम्मानित किया

 बाघ के हमले में घायल की जान बचाने वाले जीप स्वामी राजू को सीएम ने सम्मानित किया

उत्तराखंड(टनकपुर),शुक्रवार 29 दिसंबर 2023

इस साल एक स्कूटी सवार को तेंदुए के हमले से बचाने वाले जीप स्वामी छीनीगोठ के राजू धामी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टनकपुर में माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सीएम ने उनकी बहादुरी को जिंदगी बचाने वाला बताते हुए दूसरों के लिए प्रेरणादायी बताया। 26 सितंबर को टनकपुर-पिथौरागढ़ सड़क पर आठवें मील के पास टनकपुर से स्कूटी से अपने घर सूखीढांग जा रहे पूरन तिवारी (50) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुआ स्कूटी सवार को घसीटकर ले जा रहा था। तभी चंपावत से टनकपुर जा रही कार के स्वामी राजू धामी और कुछ अन्य यात्रियों ने पत्थरों से हमला कर पूरन तिवारी को तेंदुए से छुड़ाकर उनकी जान बचाई थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!