जयपुर और दिल्ली समेत 7 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - Shaurya Mail

Breaking News

जयपुर और दिल्ली समेत 7 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

 जयपुर और दिल्ली समेत 7 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान(जयपुर),गुरुवार 28 दिसंबर 2023

राजधानी जयपुर सहित आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट अधिकारियों को ईमेल पर एयरपोर्ट और प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कार्यालय कस्टमर केयर आईडी पर ईमेल मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलने पर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद स्थानीय एयरपोर्ट थाना पुलिस की मदद से एयरपोर्ट और वहां लैंड होने वाली फ्लाइट्स की जांच शुरू कर दी। पुलिस को अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ईमेल किसने भेजा और कहां से आया, अधिकारी इसका पता लगा रहे हैं।

दरअसल, बुधवार देर रात को राजधानी जयपुर सहित आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट अधिकारियों की कस्टमर केयर की आईडी पर ईमेल आया कि जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि सर्च के दौरान कुछ नहीं मिलने पर सीआईएसएफ की ओर से जयपुर एयरपोर्ट थाने को लिखित में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ईमेल भेजने वाले का पता लगा रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!