बाल दिवस पर मुख्यमंत्री ने नई टिहरी के गुरुद्वारा में मत्था टेका - Shaurya Mail

Breaking News

बाल दिवस पर मुख्यमंत्री ने नई टिहरी के गुरुद्वारा में मत्था टेका

 बाल दिवस पर मुख्यमंत्री ने नई टिहरी के गुरुद्वारा में मत्था टेका

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 26 दिसंबर 2023

मुख्यमंत्री ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। मुख्यमंत्री टिहरी प्रवास पर हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका और संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल साहिबजादों को याद करने का कार्य किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!