राज्यपाल ने अटल जी को किया याद - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने अटल जी को किया याद

 राज्यपाल ने अटल जी को किया याद

उत्तराखंड(देहरादून), सोमवार 25 दिसंबर 2023

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय राजनीतिक पटल पर मूल्यों व आदर्शों की अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा सुशासन की नींव और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए उनके किए गए कार्य अतुलनीय है। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान और समर्पण सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!