बलिदानी गौतम कुमार और वीरेंद्र सिंह को विस अध्यक्ष ने अर्पित किया पुष्पचक्र - Shaurya Mail

Breaking News

बलिदानी गौतम कुमार और वीरेंद्र सिंह को विस अध्यक्ष ने अर्पित किया पुष्पचक्र

 बलिदानी गौतम कुमार और वीरेंद्र सिंह को विस अध्यक्ष ने अर्पित किया पुष्पचक्र

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 25 दिसंबर 2023

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलिदानी रायफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन बलिदानियों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया। दिवंगत आत्माओं की शांति और दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे जवानों का दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

जम्मू कश्मीर राजौरी पुंछ सेक्टर के आतंकी हमले में बलिदानी हुए जनपद पौड़ी कोटद्वार शिवपुर निवासी वीर शहीद गौतम कुमार का पार्थिव शरीर को कोटद्वार स्थित उनके आवास लाया गया।

विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार शिवपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर वीर बलिदानी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और वीर बलिदानी की अंतिम यात्रा में शामिल हुई जो की गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम पहुंची।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड के वीर कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार जी हमेशा देश को याद रहेंगे उन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा की राष्ट्र रक्षा के लिए गौतम कुमार का दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!