अमित शाह ने दी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि - Shaurya Mail

Breaking News

अमित शाह ने दी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, सोमवार 25 दिसंबर 2023

केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने एक्स हैंडल पर दिवंगत नेता वाजपेयी को नमन करते हुए लिखा- अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की।उन्होंने भाजपा के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी।

शाह ने कहा कि जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!